Jharkhand News ( झारखंड न्यूज ) Live Hindi - 09 April 2024 | Jharkhand Top News | Hemant Soren | Jharkhand Lokshabha News 2024 | Xtylo Jd

आज 09 अप्रैल 2024 झारखण्ड की ताजा  ख़बरों के साथ आपका स्वागत है। झारखंड की शीर्ष समाचारों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ आपका स्वागत है। हमारी वेबसाइट ( xtylo jd ) पर झारखंड के शीर्षक समाचार, ताज़ा खबरें और महत्वपूर्ण विषयों पर अपडेट लेख प्राप्त करें। हम आपको प्रमुख खबरों, राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारी प्रदान करते हैं। झारखंड की समाचार अब एक क्लिक के दूर हैं, तो अब हमारे साथ जुड़ें और अपडेट रहें।
Jharkhand News ( झारखंड न्यूज ) Live Hindi - 09 April 2024 | Jharkhand Top News | Hemant Soren | Jharkhand Lokshabha News 2024 | Xtylo Jd

    झारखंड में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, इस दिन तक मौसम रहेगा खराब; तेज हवाएं भी चलेंगी

    झारखंड में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, इस दिन तक मौसम रहेगा खराब; तेज हवाएं भी चलेंगी

    Jharkhand weather: रविवार को रांची समेत गुमला, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद और हजारीबाग में हल्की बारिश हुई। पूर्वी सिंहभूम में 3.8 मिमी बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव से तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट आई है।

    Jharkhand weather today: झारखंड में मौसम ने रविवार को करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। राजधानी रांची में देर रात तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। हवा की गति करीब 50 किमी प्रतिघंटे रही। मौसम में बदलाव से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्यभर में अगले तीन दिनों तक आंधी-बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आंधी की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटे रह सकती है। 

    पांच डिग्री लुढ़का पारा

    इधर, रविवार को रांची समेत गुमला, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद और हजारीबाग में हल्की बारिश हुई। पूर्वी सिंहभूम में 3.8 मिमी बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव से तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट आई है। रांची का तापमान गिरकर 33.8 डिग्री पर आ गया। जमशेदपुर और मेदिनीनगर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि गोड्डा व जामताड़ा का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा।

    तापमान और नीचे जाएगा

    रांची मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में रविवार को बादल छाए रहे। बूंदाबांदी और बारिश से अधिकांश जिलों के तापमान में कमी आई है। हवा के रुख में आए बदलाव से राज्य में अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान और नीचे जाएगा।

    एक घंटे की बारिश में 5 डिग्री पारा गिरा

    रांची में रविवार को अलसुबह 3:30 बजे हुई 10 से 15 मिनट की बारिश और चल रही हवाओं ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत पहुंचाई है। रांची में दिनभर बादल छाये रहे और बूंदाबांदी होती रही। शाम 7:30 बजे बाद 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चली तो इस बीच करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।

    मौसम में बदलाव होने के कारण सामान्य से ऊपर चल रहा अधिकतम तापमान अब इससे नीचे आ गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि, सामान्य से दो डिग्री अधिक है। अगले तीन दिन बादल छाए रहने और बारिश से न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक कमी आने आ सकती है।

    केजरीवाल के बाद अब हेमंत सोरेन के लिए 'इंडिया' करेगी रैली, कल्पना ने संभाली कमान; कौन-कौन होगा शामिल?

    केजरीवाल के बाद अब हेमंत सोरेन के लिए 'इंडिया' करेगी रैली, कल्पना ने संभाली कमान; कौन-कौन होगा शामिल

    कल्पना सोरेन के नेतृत्व में रविवार को हुई इंडिया के प्रदेश स्तरीय नेताओं की बैठक में महारैली के अलावा लोकसभा चुनाव में गठबंधन का साझा प्रचार अभियान चलाने को लेकर भी चर्चा हुई। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए 21 अप्रैल को रांची में होने वाली उलगुलान न्याय महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए 'इंडिया' ने अपनी ताकत झोंक दी है। रैली की कमान संभाल रही हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने रविवार को अपने आवास पर महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में रैली में बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित करने की रणनीति बनाई गई। रैली में कांग्रेस, राजद और आप समेत 28 दलों के प्रमुख नेता भाजपा और केंद्र के विरुद्ध आवाज बुलंद करेंगे।

    कल्पना सोरेन ने ली जिम्मेदारी

    कल्पना सोरेन महारैली को लेकर जहां कार्यकर्ताओं से मुखातिब हो रहीं हैं, वहीं उन्होंने गठबंधन के नेताओं के साथ समन्वय बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झामुमो महासचिव विनोद पांडेय, भाकपा माले के विधायक सह कोडरमा से प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह और राज्य सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इंडिया के घटक दलों के तमाम कद्दावर नेताओं को महारैली में आमंत्रित करने की जिम्मेदारी भी कल्पना सोरेन ने ली है।

    21 के बाद तेज होगा चुनाव प्रचार
    कल्पना सोरेन के नेतृत्व में रविवार को हुई इंडिया के प्रदेश स्तरीय नेताओं की बैठक में महारैली के अलावा लोकसभा चुनाव में गठबंधन का साझा प्रचार अभियान चलाने को लेकर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि 21 अप्रैल के बाद लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज किया जाएगा। कल्पना सोरेन गठबंधन की स्टार प्रचारकों में शामिल की गई हैं।

     

    अंबा प्रसाद का नया फिल्मी अवतार, सरहुल स्पेशल गाने का पोस्टर किया रिलीज

    अंबा प्रसाद का नया फिल्मी अवतार, सरहुल स्पेशल गाने का पोस्टर किया रिलीज

    अंबा प्रसाद राजनीति से अलग अब गाने के एल्बम में नजर आने वाली हैं। उनके एल्बम का नाम जिया हरसाय है। यह एक सरहुल स्पेशल गीत है, जिसमें अंबा प्रसाद ने अपनी आवाज भी दी है। इसके अलावा लिरिक्स लिखा है मंगल ने, म्यूजिक दिया है माही राज ने, डायरेक्टर हैं मोनू राज, असिस्टेंट डायरेक्टर हैं अनुराग कांत,  डीओपी हैं राकेश मुंडा और डीजे पवन है, एडिट किया है राज भारती ने। आज अंबा प्रसाद ने आज रांची प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जहां उन्होंने गाने का पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में अंबा मटके को सर पर लेकर पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि यह गाना मंगलवार को रिलीज होगा। बता दें कि आज अंबा प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को ललेकर सुबह से ही चर्चा की जा रही थी कि आज वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईडी से जुड़े किसी टॉपिक पर बात करेंगी। लेकिन उन्होंने सबको सरप्राईज कर दिया। किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि अंबा प्रसाद किसी गाने का पोस्टर रिलीज करेंगी। बता दें कि इन दिनों ईडी अंबा प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उनको 4 अप्रैल को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर भी बुलाया गया था। लेकिन वह वहीं गई थी। इसके बाद उन्होंने कुछ अतिरिक्त समय की मांग की थी। बता दें, बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद उनके पिता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के करीबियों के 20 ठिकानों पर ईडी ने 12 मार्च को छापेमारी की थी जिसके बाद मामले में ईडी द्वारा लगातार पूछताछ का सिलसिला जारी है। इसी के तहत पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से ईडी के अधिकारी ने पूछताछ की थी. वहीं इस मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने अंबा प्रसाद को भी ईडी दफ्तर में हाजिर होने को कहा है। ऐसा भी जानकारी मिल रही है कि आज वह ईडी दफ्तर जा सकती हैं। 

     

    TV और फ्रिज के बिल से हेमंत सोरेन के खिलाफ क्या साबित करना चाहती है ED

    TV और फ्रिज के बिल से हेमंत सोरेन के खिलाफ क्या साबित करना चाहती है ED

    बड़गाईं अंचल की विवादित 8.86 एकड़ जमीन घोटाला के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व अन्य पर दाखिल चार्जशीट के साथ ईडी ने फ्रीज व स्मार्ट टीवी बिल भी लगाया है। यह बिल विवादित जमीन के केयरटेकर संतोष मुंडा से संबंधित है। स्मार्ट टीवी संतोष मुंडा की बेटी वहीं फ्रीज का बिल संतोष मुंडा के बेटे रोहित मुंडा के नाम पर है। बिल पर इनका पता भी लालू खटाल के समीप शांति नगर, नेशनल पब्लिक स्कूल के समीप बरियातू बताया है। स्मार्ट टीवी चार नवंबर 2022 को व फ्रीज 19 फरवरी 2017 को खरीदा गया था। ईडी के अनुसार दोनों ही बिल यह साबित करते हैं कि संतोष मुंडा व उनके परिवार का पेशा उस जमीन पर था। बिल के अनुसार करीब सात साल से वे यहां रह रहे हैं। राजकुमार पाहन का कब्जा था ही नहीं जमीन पर पूछताछ में संतोष मुंडा ने ईडी को बताया है कि वह हेमंत सोरेन की उक्त 8.86 एकड़ जमीन का 14-15 साल से केयरटेकर है। जिस राजकुमार पाहन ने रांची के उपायुक्त को आवेदन देकर जमीन पर अपना कब्जा बताया था, वह उसके कब्जे में था ही नहीं, उसपर हेमंत सोरेन का कब्जा था, जिसकी देखरेख सोरेन का केयरटेकर संतोष मुंडा करता रहा। राजकुमार पाहन ने तो हेमंत सोरेन का सहयोगी बनकर उक्त जमीन पर सोरेन का कब्जा दिलाने, चारदीवारी करवाने में मदद की। ईडी ने इस जमीन के मामले में हेमंत सोरेन को 14 अगस्त 2023 के लिए पहला समन किया था। उसके बाद राजकुमार पाहन रेस हुआ। 16 अगस्त को उपायुक्त रांची को आवेदन देकर जमीन अपने कब्जे में लेने की कागजी कार्रवाई करवानी शुरू की थी। इसके बाद एसएआर कोर्ट से 29 जनवरी 2024 को आनन-फानन में राजकुमार पाहन के पक्ष में फैसला दिलाया गया।

     


    दुमका सीट झारखंड की नाक, इसे जीतना है; भाभी सीता को लेकर क्या बोले बसंत सोरेन?

    दुमका सीट झारखंड की नाक, इसे जीतना है; भाभी सीता को लेकर क्या बोले बसंत सोरेन

    दुमका संसदीय क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी बनाए जाने के बाद नलिन सोरेन का पहली बार उनका जामताड़ा आगमन हुआ है। उनके साथ बसंत सोरेन और विधायक स्टीफन मरांडी जामताड़ा पार्टी कार्यालय पहुंचे। झारखंड के पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की नजर दुमका लोकसभा सीट पर है। दिल्ली की सरकार में बैठे बड़े नेता दुमका सीट पर टकटकी लगाए हैं। वे समझते हैं, दुमका सीट जीत लिया तो पूरे झारखंड को जीत लेंगे। दुमका लोकसभा क्षेत्र झारखंड की नाक है। इसे हर हाल में जीतना है। बसंत सोरेन ने दुमका सीट बचाने और गुरुजी का सम्मान लौटाने के लिए कार्यकर्ताओं से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन को जिताने की अपील की। बसंत ने कहा कि सीता सोरेन घर में भाभी हैं और चुनाव मैदान में हमारी विरोधी हैं। बसंत रविवार को जामताड़ा-दुमका रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार षड्यंत्र कर रही है। षड्यंत्र के तहत पहले पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठे मामले में फंसा कर जेल भेजा और उसके बाद घर तोड़ने का काम किया है।


    High Court Recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट में 410 सहायक व क्लर्क भर्ती को मांगे आवेदन, देखिए डिटेल्स

    High Court Recruitment 2024 झारखंड हाईकोर्ट में 410 सहायक व क्लर्क भर्ती को मांगे आवेदन, देखिए डिटेल्स

    सहायक या क्लर्क की सरकारी नौकरी पाने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड हाईकोर्ट ने असिस्टेंट व क्लर्क के 410 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन 10 High Court Recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट, रांची ने क्लर्क व असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। झारखंड हाईकोर्ट की इस वैकेंसी का विज्ञापन 7 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। झारखंड हाईकोर्ट की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल 2024 से 9 मई 2024 तक किए जा सकते हैं। झारखंड हाईकोर्ट भर्ती में आवेदन को इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले चयन प्रक्रिया, आवेदन योग्यता, वेतनमान व आवेदन शर्तों की विस्तृत जानकारी झारखंड हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। आगे देखिए आवेदन प्रक्रिया की प्रमुख शर्तें-

    ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तिथि - 10-04-2024
    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 09-05-2024
    रिक्तियों का ब्योरा : 
    कुल पद - 410, इनमें अनारक्षित 130 पद, एससी के 58 पद, एसटी के पद 143, बीसी-I के लिए 38 पद, बीसी-II के 14 पद और ईडब्ल्यूएस पदों के लिए 27 पद निर्धारित हैं।
    न्यूनतम आयु सीमा - 21 वर्ष।
    अधिकतम आयु सीमा - 35 वर्ष। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

    आवेदन शुल्क- झारखंड हाईकोर्ट की इस वैकेंसी के निए एससी, एसटी को छोड़कर बाकी अभ्यर्थियों को 500 रुपए देने होंगे। एससी, एसटी 125 रुपए और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क नहीं।

    वेतनमान - 25500 – 81100 रुपए प्रतिमाह।

    झारखंड में मवेशियों से लदा कंटेनर पलटा, दम घुटने से 25 की मौत; तीन लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

    झारखंड में मवेशियों से लदा कंटेनर पलटा, दम घुटने से 25 की मौत; तीन लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

    कंटेनर में से 25 मवेशियों की मौत दम घुटने से हो गई। कंटेनर का नम्बर एनएल 01 एजी 0432 है। पालाजोरी के ऊपरबंधा पशु चिकित्सालय में कार्यरत टीवीओ अशोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे | झारखंड में शनिवार की मध्य रात्रि लगभग 1 बजे मवेशियों से लदा एक कंटेनर असंतुलित होकर पलट गया। इसमें लदे 25 मवेशियों की मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर में सवार तीन को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। यह पालोजोरी खागा थाना क्षेत्र के महेशबथान- मुर्गाबनी मोड़ के पास की घटना है। कंटेनर में से 25 मवेशियों की मौत दम घुटने से हो गई। कंटेनर का नम्बर एनएल 01 एजी 0432 है। पालाजोरी के ऊपरबंधा पशु चिकित्सालय में कार्यरत टीवीओ अशोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा की अधिकतर मवेशी की मौत दम घुटने से हुई है। कंटेनर पर सवार अन्य 8 से 10 मवेशी की इलाज भी की गई है। महेशबथान- मुर्गाबनी गांव के लोगों का कहना है कि इस रास्ते से होकर अक्सर मध्य रात्रि को कंटेनर गुजरती है। घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के बाद आमजन के साथ-साथ जेसीबी व ट्रैक्टर के माध्यम से मृत मवेशियों को सिरसिया पहाड़ी लाया गया व मवेशियों को गड्ढे में डालकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।


    15 दिन बाद आने वाली थी बारात, आज संदिग्ध हालत में मिली लाश

    15 दिन बाद आने वाली थी बारात, आज संदिग्ध हालत में मिली लाश

    लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के डेमू गांव में सोमवार की सुबह एक युवती की लाश मिली है। युवती की पहचान मनीता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को मनीता की शादी होने वाली थी। घटना के पीछे का पहलू अभी साफ नहीं हो सका है। हालांकि, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस का कहना है कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मनीता का शव गांव के ही आंगनबाडी केंद्र के पास स्थित महुआ के पेड़ के नीचे मिला है। गांव वालों ने मनिता की पहचान कर घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गयी। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया और पुलिस प्रशासन को भी दी। बताया जाता है कि मनिता की शादी 25 अप्रैल को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच सोमवार की सुबह यह घटना घटी। मनीता के भाई किशन ने बताया कि मनीता पिछले एक हफ्ते से मानसिक रूप से परेशान थी। घर पर भी वह चुप रहती थी। वह रात में घर पर सोयी थी, लेकिन आज सुबह यह घटना हो गई। वह कब घर से निकली, किसी को पता नहीं चल सका।  पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है। लातेहार थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गयी है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा।

    Post a Comment

    0 Comments