Jharkhand News ( झारखंड न्यूज ) Live Hindi - 08 April 2024 | Jharkhand Top News | Hemant Soren | Jharkhand Lokshabha News 2024 | Xtylo Jd


Jharkhand News ( झारखंड न्यूज ) Live Hindi - 08 April 2024  Jharkhand Top News  Hemant Soren  Jharkhand Lokshabha News 2024  Xtylo Jd

    आज 08 अप्रैल 2024 झारखण्ड की ताजा  ख़बरों के साथ आपका स्वागत है। झारखंड की शीर्ष समाचारों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ आपका स्वागत है। हमारी वेबसाइट ( xtylo jd ) पर झारखंड के शीर्षक समाचार, ताज़ा खबरें और महत्वपूर्ण विषयों पर अपडेट लेख प्राप्त करें। हम आपको प्रमुख खबरों, राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारी प्रदान करते हैं। झारखंड की समाचार अब एक क्लिक के दूर हैं, तो अब हमारे साथ जुड़ें और अपडेट रहें।

    हटिया स्टेशन से 7 नाबालिग बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

    रांची। हटिया स्टेशन से पुलिस ने आज रविवार को पुलिस ने सात नाबालिग बरामद किये हैं। साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया। आरपीएफ पोस्ट हटिया की एएचटीयू, नन्हे फरिश्ते और रांची डिवीजन की फ्लाइंग टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, हटिया स्टेशन पर बाल और मानव तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सुबह करीब पांच बजे चेकिंग के क्रम में सात नाबालिग और तीन व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर एक पर एस्केलेटर के नीचे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। संदेह होने पर सभी से पूछताछ की गयी। पूछताछ में पता चला कि सात नाबालिग के साथ तीनों लोग विजयवाड़ा जाने वाली ट्रेन (ट्रेन नंबर 18637 एक्सप्रेस )पकड़ने के लिए बस से हटिया रेलवे स्टेशन आये थे ।

    झारखंड के मुख्य सचिव एल. खियांग्ते का साइबर अपराधियों ने बनाया फेक व्हाट्सएप अकाउंट

    रांची। झारखंड पुलिस साइबर अपराध को रोकने का लगातार प्रयासरत है, लेकिन इस पर लगाम नहीं लग पा रहा है। साइबर गिरोह के लोग ठगी करने के लिए एक से बढ़कर एक तरीके निकाल रहे हैं। हद तो उस वक्त हो गयी जब साइबर अपराधियों ने झारखंड के मुख्य सचिव एल। खियांग्ते का फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी करने का प्रयास किया। साइबर अपराधियों ने 8604244052 नंबर से मुख्य सचिव एल। खियांग्ते के नाम से फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर आम लोगों से ठगी का प्रयास कर रहे हैं।


    झारखंड में फिर बदला मौसम, अगले तीन दिन तक होगी बारिश, पांच डिग्री तक गिरेगा पारा

    रांची। राजधानी रांची समेत झारखंड में रविवार को मौसम में बदलाव हुआ। राज्य में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले तीन दिनों में गर्मी से राहत मिलेगी, क्योंकि राज्य में अगले तीन दिनों में आंधी - बारिश के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटे या इससे भी अधिक हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में बदलाव होने से अगले चार दिन अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में रविवार को मौसम में होने वाले बदलाव का मुख्य कारण हवा के रुख में परिवर्तन होना है। राज्य में बंगाल की खाड़ी से होकर दक्षिण-पूर्व की हवा आ रही है। जबकि, ऊपरी वातावरण में पश्चिमी हवाओं का रुख बना हुआ है। इससे अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव होगा। पिछले 24 घंटे में रांची के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा वृद्धि हुई। यहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक है । यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान एक से चार और न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री अधिक चल रहा है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। अगले तीन दिनों के दौरान रांची समेत राज्य में आंधी और गरज के साथ कहीं-कहीं वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है। बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकता है। ऐसा अनुमान जताया गया है कि तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। राज्य में बढ़ती गर्मी को देखते हुए हीट वेव से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। हीट वेव से बचाव को लेकर अस्पतालों में तैयारी सुनिश्चित करने को लेकर पूर्व में ही एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। इसके बाद अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी ने राज्य भर में हीट वेव से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वृहद अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सभी सिविल सर्जनों को पत्र भेजकर उन्होंने क्या करें और क्या न करें का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है। साथ ही गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव एवं उपचार के लिए जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा जारी मार्गदर्शिका का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इधर, राज्य का गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने भी राज्य में लू से बचाव को लेकर व्यापक जन जागरूकता का निर्देश दिया है। विभाग के उपसचिव राकेश कुमार ने राज्य के सभी विभागों को पत्र भेजकर भीषण गर्मी से बचाव को लेकर किए जाने वाले उपायों को लेकर जागरूक करने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर रांची सिविल सर्जन के द्वारा शहर में विभिन्न जगहों पर लू से बचाव को लेकर होर्डिंग्स लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

    जनता बीजेपी को नहीं बल्कि जेपी को चुनेगी

    रांची | हजारीबाग लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।कांग्रेस ने इस सीट पर बीजेपी से आए जयप्रकाश भाई पटेल यानी जेपी पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजेपी ने वर्तमान सांसद जयंत सिन्हा का टिकट काटकर विधायक मनीष जायसवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। क्या जयप्रकाश भाई पटेल बीजेपी के लिए बेहद मजबूत सीट मानी जानी वाली हजारीबाग से मनीष जयसवाल को चुनौती दे पाएंगे? कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल ने इस सवाल का जवाब दिया है। जयप्रकाश भाई पटेल कहते हैं कि हजारीबाग की जनता बार बीजेपी की जगह जेपी को लोकसभा भेजने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने पांच न्याय और 25 गारंटी को न्याय पत्र में शामिल कर यह स्पष्ट कर दिया है कि आम लोग उसकी प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की पांच गारंटी पर भरोसा करेगी, वहीं हजारीबाग में कांग्रेस की गारंटी के साथ-साथ बीजेपी नहीं बल्कि जेपी का इस नारा चलेगा। जेपी पटेल ने हजारीबाग के पूर्व सांसद और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना अभिभावक बताया। उन्होंने कहा कि अभिभावक का आशीर्वाद हमेशा उनके बच्चों के साथ रहता है। बीजेपी नेताओं द्वारा जेपी पटेल की हजारीबाग में करारी हार की भविष्यवाणी और कांग्रेस में शामिल होने को डूबती नाव पर सवार होने के बयान पर भी जेपी पटेल ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि समय ही बताएगा कि डूबती नाव पर कौन सवार है। सभी को 4 जून का इंतजार करना चाहिए। झारखंड आंदोलन के नेता टेकलाल महतो के बेटे जेपी पटेल पहले झामुमो में थे। मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के पहले कार्यकाल के दौरान सरकार में वे पेयजल और स्वच्छता मंत्री थे।

    देवघर में देर रात घर में लगी आग, धान, चावल सहित अन्य सामान जले

    देवघर। देवघर जिले से घर में आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। आगजनी में घर में रखे चावल, मुर्गी देवघर सहित कई सामान जल कर राख हो गया। अच्छी बात यह रही की किसी व्यक्ति के जान की नुकसान नहीं हुई है। आगजनी की घटना देर रात की बताई जा रही है। वहीं किन वजहों से आग लगी, इसका पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच पूछताछ की। आग लगने की यह घटना देवघर जिले के खागा थाना क्षेत्र के घोड़ादहा गांव की है। यहां रहनेवाले छोटेलाल मुर्मू के घर में शनिवार की देर रात्रि में आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आगलगी की इस घटना में गृहस्वामी ने काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। बताया जाता है कि छोटेलाल मुर्मू अपने परिवार और तीन बच्चे के साथ जिस घर में आग लगी उसी घर के एक कमरे में सो रहा था । आधी रात को जब छोटा बच्चा का नींद से जगा तो सारा घर धुआं से भरा पाया। जिसके बाद हल्ला कर उसने सभी को जगाया। बच्चे के हल्ला करने पर सारे घर के परिवार जाग गए और घर से बाहर आकर हल्ला करने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करते रहे। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। घर में रखा सामान जल कर राख होने पर घर वालों सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

    Post a Comment

    0 Comments