गाड़ी में भावी मुख्यमंत्री लिखवाने वाले JE पर FIR दर्ज, होगी विभागीय कार्रवाई
अपनी गाड़ी पर भावी मुख्यमंत्री लिखवाकर चलने वाले कनीय अभियंता (जेई) पर कार्रवाई होगी। यह जेई गढ़वा जिले के भावनाथपुर प्रखंड कार्यालय में अनुबंध पर कार्यरत हैं। भवनाथपुर थाना में जेई राजू कुमार प्रजापति पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बीडीओ के आवेदन पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने उस गाड़ी को जब्त कर लिया है जिसमें भावी मुख्यमंत्री लिखा था।
दिल्ली में सोनिया गांधी और केजरीवाल की पत्नी से मुलाकात करेंगी कल्पना
31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नू कल्पना मुर्मू सोरेन भी शामिल होंगी। महारैली में शामिल होने के लिए कल्पना मुर्मू सोरेन रांची से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। दिल्ली में कल्पना कई लोगों से मुलाकात करने वाली हैं। जिसमें सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी शामिल हैं। इसके साथ ही कल्पना मुर्मू सोरेन आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह और दिल्ली के पूर्व उपमुख्मयमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया से भी मुलाकात करेंगी।
कोडरमा लोकसभा सीट से विनोद सिंह होंगे भाकपा माले प्रत्याशी
भाकपा
माले ने कोडरमा लोकसभा
सीट पर उम्मीदवार की
घोषणा कर दी है।
बगोदर विधायक विनोद सिंह को कोडरमा लोकसभा सीट से भाकपा माले
का उम्मीदवार बनाया है। शनिवार को रांची स्थित
पार्टी कार्यालय में यह निर्णय लिया
गया। इस फैसले के
बाद द फॉलोअप से
फोन पर बात करते
हुए माले विधायक विनोद सिंह ने पार्टी के
सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया
है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी
और महागठबंधन की उम्मीदों पर
खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
लोगों को जो उम्मीद
भाकपा माले और महागठबंधन से
है उसे वह पूरा करने
की कोशिश करेंगे। वह संसद में
लोगों की आवाज को
बुलंद करेंगे।
रांची में पाताल में पहुंचा पानी, गहरा सकता है जलसंकट; कई तालाब सूखे
झारखंड की राजधानी रांची
में जल संकट गहराने
वाला है। अभी गर्मी की शुरुआत ही
हुई है और रांची
की स्थिति चिंताजनक है। शहरी क्षेत्र में पहले 250-300 फीट बोरिंग करने पर पानी मिल
जाता था वह और नीचे
चला गया है। मेन रोड, लालपुर, कोकर समेत कुछ इलाकों को छोड़कर बाकी
जगह 4 से 500 फीट नीचे पानी मिल रहा है। बोरिंग करने वालों ने बताया कि
पिछले साल कांके रोड, पिस्कामोड़, बोड़ेया के कई इलाकों
में 800-1000 फीट पर पानी मिल
रहा था। जबकि, शहर के रातू रोड,
पंडरा कई जगह पर
500 फीट में पानी मिल रहा है।
सेल्फी ने बुलाई मौत! रामगढ़ में फोटो लेते समय खदान में डूबा युवक
सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक खदान में भरे पानी में डूब गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की अब तक मौत हो चुकी होगी क्योंकि शनिवार सुबह तक भी युवक को कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना रामगढ़ जिला स्थित लोलो की है। जहां एक बंद पड़े पत्थर के खदान में युवक डूब गया। देर रात तक उसकी तलाश जारी थी। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ बंद पड़े खदान में घूमने आया था। दोस्तों ने बताया कि युवक सेल्फी ले रहा था इसी दौरान वह खदान के पानी में डूब गया। इसके बाद पानी से बाहर नहीं निकला। युवक की पहचान बरकाकाना क्षेत्र के सिरकंडेर निवासी राहुल बेदिया के रूप में हुई है।
झारखंड में आज और कल बारिश होगी, वज्रपात का अलर्ट; पारा पहुंचा 35 पार
झारखंड में शुष्क व गर्म मौसम के बीच 30 मार्च से बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 व 31 मार्च को मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। हालांकि, इस बारिश का कोई खास असर अधिकतम तापमान पर नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होगी।
लैंड स्कैम केस में आज हेमंत सोरेन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी ED
लैंड स्कैम मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत गिरफ्तार किए गए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरुद्ध ईडी शनिवार यानि आज ईडी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। ईडी ने हेमंत सोरेन के विरुद्ध अपनी चार्जशीट लगभग तैयार कर ली है। हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। शनिवार को उनकी गिरफ्तारी के 60 दिन पूरे हो जाएंगे। मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम में 60 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की बाध्यता है, जिसका ईडी अनुपालन करते हुए शनिवार को कोर्ट जाएगी। ईडी ने उन्हें बड़गाईं अंचल स्थित बरियातू की एक जमीन को हड़पने के मामले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट में उन्हें रिमांड पर लेने के लिए दिए गए आवेदन में ईडी ने इसका जिक्र भी किया था।
सरकारी कर्मियों ने बीमारी बता चुनाव ड्यूटी से छुट्टी मांगी, डीसी बोले- रिटायरमेंट ले लो
पाकुड़। पाकुड़ में बीमारी का हवाला देकर
चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने
की अपील करनेवाले 30 सरकारी कर्मियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति
की अनुशंसा उपायुक्त ने कर दी
है। गौरतलब है कि आगामी
लोकसभा चुनावों में मतदान कार्य के लिए सरकारी
कर्मियों को ड्यूटी पर
लगाया जाना है। जिले के कई सरकारी
कर्मचारियों ने बीमारी का
हवाला देकर उन्हें चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने
की मांग की थी। मेडिकल
जांच के बाद इनमें
से 30 कर्मियों को अनफिट पाया
गया। अब उपायुक्त ने
यह दलील देते हुए कि इतनी बीमारी
में तो कर्मी दैनिक
सरकारी कार्य भी नहीं कर
पाते होंगे, उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की मांग की
है। पाकुड़ के उपायुक्त द्वारा
जारी यह चिट्ठी अब
सोशल मीडिया में वायरल है। लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ईस्टर पर्व को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
रांची। ईसाई समुदाय का रविवार को ईस्टर पर्व को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पर्व को लेकर हजारों-लाखों की संख्या में ईसाई धर्मावलंबी रांची में मौजूद कब्रिस्तान में अहले सुबह सपरिवार एकत्रित होते हैं। ट्रैफिक एसपी सुमित अग्रवाल ने इस संबंध में शुक्रवार रात आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार कांटाटोली चौक से बहुबाजार की ओर जाने वाली बस, सिटी राईड बस, मालवाहक वाहन सहित बड़े वाहनों का परिचालन 31 मार्च को सुबह चार बजे से नौ बजे सुबह तक पूर्णतः वर्जित रहेगा। इसी प्रकार कांटाटोली चौक से डंगराटोली होते हुए सर्जना चौक की ओर जाने वाली बस, सिटी राईड बस, मालवाहक वाहन सहित बड़े वाहनों का परिचालन 30 मार्च की रात नौ बजे से 31 मार्च के नौ बजे सुबह तक वर्जित रहेगा।
स्कॉलरशिप के लिए अब तक नहीं किया है आवेदन तो जल्दी करें, झारखंड सरकार का ई-कल्याण पोर्टल आज शाम तक खुला रहेगा
अगर
आप स्कॉलरशिप का लाभ लेना
चाहते हैं लेकिन आपनें अब तक इसके
लिए आवेदन नहीं किया तो आपके लिए
अच्छी खबर है. क्योंकि झारखंड सरकार ने शैक्षणिक सत्र
2023-24 के लिए आज शाम तक
पोर्टल खुला रखने का निर्णय लिया
है. ऐसे में राज्य एवं झारखंड राज्य के बाहर ई-कल्याण पोर्टल पर पंजीकृत शैक्षणिक
संस्थाओं के विद्यार्थी के
लिए बड़ा मौका है.
15 अप्रैल तक ये छात्र छात्राएं कर सकेंगे आवेदन राज्य तथा झारखंड राज्य के बाहर की वैसी संस्थाएं, जिनमें पोस्ट मैट्रिक के लिए एससी/एसटी/बीसी के विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है तथा ई-कल्याण पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है. वैसी संस्थाओं के लिए 15 अप्रैल 2024 तक अंतिम रूप से तिथि विस्तारित की गयी है. जिला एवं राज्य स्तर पर 20 अप्रैल तक इनका पंजीकरण अंतिम रूप से कर लिया जायेगा.
0 Comments